A2z Knowledge: घास चरती हुई गाय को देखकर तेंदुए ने किया हैरान कर देने वाला काम, देंखे वीडियो 


नई दिल्ली। जंगल का एक बहुत आसान सा नियम है, अगर आपको जीवित रहना है तो अपने से कमजोर जीव का शिकार करना होगा। इसलिए शायद जंगल में शेर प्रजाति के जानवरों को सबसे ज्यादा खूंखार माना जाता है। अक्सर किस्से कहानियों और आजकल के इस सोशल मीडिया के जमाने में वीडियो के जरिये यह बहुत बार हमें देखने को मिलता है। हालांकि, कभी-कभी इस बीच जंगल से कुछ दिल छूने वाले वीडियो में सामने आ जाते है, जहां जंगली जानवर एक दूसरे को दुलार करते हुए नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ना शिकार हुआ है और ना ही दुलार। यहां एक ताकतवार जानवर ने कुछ ऐसा किया, जो कोई सोच भी नहीं सकता था। शिकारी ने शिकार को देखने के बाद भी कुछ ऐसा किया, जो कोई सोच भी नहीं सकता था। 

घास चर रही गाय और सामने तेंदुआ 

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। यहां एक तेंदुए ने अपनी प्रवृत्ति के विपरीत काम किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में एक तेंदुआ सड़क पर आ गया है। जिसने भी ये वीडियो बनाया है वह गाड़ी से इस वीडियो को शूट कर रहा था। इस दौरान पास में ही एक गाय घास चर रही थी। लेकिन अचरज तब हुआ जब तेंदुए ने गाय को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। 

https://youtube.com/shorts/Gvwt3YV3aVE?feature=share

वीडियो में देखा गया कि तेंदुआ एक बार जहां घास चर रही थी वहां पर भी गया। जैसे ही तेंदुआ गाय के सामने आया गाय भी अचानक उसे अपने इतने करीब देखकर डर गई। लेकिन वह गाय को बिना कोई नुकसान पहुंचाए चुपचाप जंगल में लौट गई। इससे देखकर ऐसा लगता है जैसे तेंदुआ भूखा नहीं था इसलिए उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

 
https://www.rajladiestailor.co.inhttps://a2zknowledge.co.in